Sasaram News : आगामी 28 सितंबर को प्रस्तावित राजभवन मार्च को लेकर ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के संयुक्त तत्वावधान में पूरे बिहार के दौरे पर निकला छात्र-नौजवानों का जत्था सोमवार को करगहर पहुंचा. यहां संगठन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जत्थे का जोरदार स्वागत किया.
पूर्व प्रत्याशी के नेतृत्व में नेताओं को किया रिसीव
पटना से करगहर पहुंच रहे राष्ट्रीय एवं बिहार प्रदेश के नेताओं को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महागठबंधन समर्थित करगहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में करगहर बाजार से आगे सहुआर गांव के समीप रिसीव किया गया. इस अवसर पर एआईवाईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन सिन्हा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष शंभू देवा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार एवं बिहार राज्य सचिव गयासुद्दीन मौजूद थे.
नुक्कड़ सभा में रोजगार और शिक्षा के मुद्दे उठाये
इसके बाद करगहर बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. सभा के माध्यम से छात्र-नौजवानों और आम जनता को संबोधित किया गया. नेताओं ने रोजगार, शिक्षा, छात्र-नौजवानों के अधिकार, महंगाई एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी.
Also Read : बिहार माध्यमिक स्कूल अध्यापक संघ का गठन, रोहतास के सत्यनारायण सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
राजभवन मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने रोजगार, शिक्षा और छात्र-नौजवानों के अधिकार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर 28 सितंबर को पटना में होने वाले राजभवन मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि छात्र-नौजवानों और आम जनता से जुड़े सवालों को लेकर संघर्ष को और तेज किया जाएगा.
Also Read : शहर के लॉज और होटलों में पुलिस-प्रशासन की छापेमारी, ठहरने वाले लोगों के दस्तावेजों की हुई जांच
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता रोहतास जिलाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने की, जबकि संचालन महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया. सभा में नौजवान संघ, छात्र संघ, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन एवं विभिन्न जनसंगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Also Read : पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 113वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, व्यक्तित्व और योगदान को किया याद
कई संगठनों के नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल
मौके पर जगनारायण प्रसाद गुप्ता, फेकू सेठ, रामचंद्र राम, कृष्णा गुप्ता, सुग्रीम राम, जयप्रकाश गुप्ता, श्रीराम राम, शिवपर्सन सिंह कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद, टेंगरी राम, छांगुर पासवान, जयराम राम, अर्जुन राम, अशोक राम, योगेश गुप्ता, मूसा अंसारी, जग नारायण राम, श्री रमन राम, धर्मेंद्र राम, ब्रिंद कुमार सिंह, राजेश राम, सुनील राम, राम प्रसाद सेठ, लक्ष्मण केसरी, निर्मल सिंह, कृष्णा बिहारी पासवान, इल्ताफ अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
