23 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा
Copied link
SASARAM NEWS.बिहार लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा शुक्रवार को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी.
दो पालियों में हुई परीक्षा, 11,988 में से 7353 अभ्यर्थी हुए शामिल
सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा, कहीं से निष्कासन की सूचना नहीं
सासाराम ऑफिस.
बिहार लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा शुक्रवार को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई. जिले में कुल 11988 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें से 7353 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 4635 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से कदाचार या निष्कासन की सूचना नहीं मिली. जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रही. सासाराम अनुमंडल के केंद्रों में श्री शंकर सेकेंडरी स्कूल तकिया, शेरशाह सूरी इंटर स्कूल, राम रानी जैन गर्ल्स प्लस टू स्कूल धर्मशाला रोड, उच्च माध्यमिक विद्यालय रामेश्वरगंज, प्लस टू हाइस्कूल चौखंडी पथ, उत्क्रमित हाइस्कूल बेलाढ़ी, बाल विकास विद्यालय राजा रोड, जीएस रेसिडेंशियल स्कूल मलवार रोड, स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल लालगंज, ईश्वरचंद्र विद्यासागर एकेडमी मोरसराय, सेंट एनीज स्कूल बुरहान, एबीआर फाउंडेशन स्कूल शांति नगर, सेंट माइकल्स एकेडमी व प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल बेड़ा सहित अन्य केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. वहीं डेहरी अनुमंडल के केंद्रों में राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिलिया, राम रानी जैन गर्ल्स हाइस्कूल डेहरी-ऑन-सोन, उच्च माध्यमिक विद्यालय डालमियानगर, सेकेंडरी स्कूल डेहरी, डीएवी पब्लिक स्कूल भड़कुडिया, डीएवी पब्लिक स्कूल कटार, मॉडल स्कूल डालमियानगर व आरएसके पब्लिक स्कूल बस्तीपुर में भी परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजित की गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी केंद्राधीक्षकों व दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे. सभी केंद्रों से परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.