SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के गढ़ सूर्यमंदिर स्थित तालाब के समीप शनिवार को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. अखाड़े में कला प्रदर्शन के दौरान आग की चपेट में आने से तीन कलाकार गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों में दो किन्नर और एक युवक शामिल हैं.
फायर स्प्रे और पेट्रोल बना हादसे का कारण
नोखा.
थाना क्षेत्र के गढ़ सूर्यमंदिर स्थित तालाब के समीप शनिवार को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. अखाड़े में कला प्रदर्शन के दौरान आग की चपेट में आने से तीन कलाकार गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों में दो किन्नर और एक युवक शामिल हैं. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा की झांकी में कलाकार फायर स्प्रे के जरिए अपना करतब दिखा रहे थे. कलाकारों का कहना है कि भीड़ के कारण जगह कम थी और लाइट में पेट्रोल जलने की वजह से अचानक आग भड़क गयी. इसकी चपेट में आने से माही यादव (नोखा), बबलू कुमार (बरांव) और शालिनी मौर्या (सासाराम) के दोनों पैर बुरी तरह झुलस गये.
प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम रेफर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में घायलों का उपचार कर रहे डॉ सूर्य कुमार ने बताया कि तीनों कलाकारों के पैर काफी झुलस गये हैं. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि हादसा खेल प्रदर्शन के दौरान हुआ. पुलिस कर्मियों ने तुरंत सक्रिय होकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और भीड़ को नियंत्रित किया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घायलों का इलाज जारी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.