केसरवानी महिला कमेटी की अध्यक्ष बनीं आरती केशरी

केसरवानी महिला कमेटी का अध्यक्ष आरती केशरी को बनाया गया. नगर पंचायत भवन पर केसरवानी महिला कमेटी का गठन महामंत्री राकेश रंजन व कोषाध्यक्ष विशाल केशरी की देखरेख में किया गया.

सासाराम नगर. केसरवानी महिला कमेटी का अध्यक्ष आरती केशरी को बनाया गया. नगर पंचायत भवन पर केसरवानी महिला कमेटी का गठन महामंत्री राकेश रंजन व कोषाध्यक्ष विशाल केशरी की देखरेख में किया गया. महामंत्री ने बताया कि महिला कमेटी में अध्यक्ष के अलावा अन्य पदों पर भी सदस्यों को मनोनीत किया गया. प्रियंका केशरी को उपाध्यक्ष, रीता केशरी को मंत्री, रुचि केशरी को उपमंत्री, पूनम केशरी को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया. वहीं कार्यसमिति सदस्य के रूप में माधुरी केशरी, मीना केशरी, पूजा केशरी, सुनीता केशरी, नम्रता, कमला, मीना देवी, ममता केशरी और प्रियंका केशरी को सर्वसम्मति से चुना गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि सावन में ताराचंडी में होनेवाले ओढ़नी कढ़ैया पूजा-अर्चना में 11 अगस्त के कार्यक्रम में सम्मिलित होना है. नयी कमेटी की सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष अस्वथामा केशरी, नगर अध्यक्ष विनय केशरी, उपाध्यक्ष रवींद्र केशरी, संरक्षक संजय केशरी, अंकित, संजीव, आदित्य, रमेश, अमरनाथ, संतोष, प्रदीप केशरी, शंकर केशरी, विजेंद्र केशरी सहित अन्य ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >