सासाराम में खाना खाने के बाद 60 महिला पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ी

सासाराम पुलिस लाइन में मंगलवार को मेस से खाना खाकर बैरक में लौटीं महिला बटालियन की 60 पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ गयी.

सासाराम ग्रामीण़ सासाराम पुलिस लाइन में मंगलवार को मेस से खाना खाकर बैरक में लौटीं महिला बटालियन की 60 पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ गयी. सभी पुलिसकर्मियों को पेटदर्द व अस्वस्थता की शिकायत पर एंबुलेंस से सदर अस्पताल सासाराम लाया गया, जहां इलाज चल रहा है. महिला पुलिस बटालियन के एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला बटालियन की सभी ट्रेनी पुलिसकर्मी दोपहर में खाने में राजमा चावल खाकर अपने बैरक में लौटीं. लेकिन कुछ देर बाद उन्हें असहज महसूस होने लगा. सूचना मिलते ही सभी पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, एसपी रौशन कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है. आगे की कार्रवाई चल रही है. सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन ने बताया कि सभी महिला पुलिसकर्मी बेहतर स्थिति में हैं और चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है. पुलिसकर्मियों को पेटदर्द और दस्त की शिकायत थी. इसके कारण वे पैनिक हो गयी थीं. फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है. इधर, मामले की सूचना मिलते ही एसपी रोशन कुमार और महिला बटालियन की समादेष्टा लिपि सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बीमार पुलिसकर्मियों का हाल जाना और संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >