जमीन विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, दो लोग पीएमसीएच रेफर

सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के छोटका बनैया गांव में बुधवार की दोपहर जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पीएमसीएच भेजा गया है.

सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के छोटका बनैया गांव में बुधवार की दोपहर जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पीएमसीएच भेजा गया है. मृतक की पहचान छोटका बनैया गांव निवासी श्रीभगवान राय के 25 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार के रूप में की गयी है, जबकि घायलों में मृतक के भाई रितेश कुमार तथा जमादार राय के पुत्र नवीन कुमार राय शामिल हैं. बताया जाता है कि नितेश कुमार के पट्टीदार जिस जमीन पर मुकदमा चल रहा था उसको जोतवाने के लिए गये थे. नितेश ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्ष के लोग आपस भिड़ गये. मामले को लेकर काफी देर तक बकझक हुई. इसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे. इस क्रम में कई लोग जख्मी हो गये. तब तक पट्टीदार ने कट्टे से नितेश की छाती में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. परिजन तत्काल नितेश को लेकर पीएचसी गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही डेरनी पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >