saran news : अब गांव की महिलाएं बन रहीं उद्यमी, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ा रहीं मजबूत कदम

saran news : 21 को आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में दिखेगी महिला उद्यमियों की प्रेरक यात्रा की झलक

saran news : छपरा. 21 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के छपरा परिभ्रमण के दौरान सदर ब्लॉक में जीविका से जुड़ी महिला उद्यमियों द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना एवं जीविका के विभिन्न माध्यमों से सशक्त हुईं महिला उद्यमियों की प्रेरक यात्रा प्रस्तुत की जायेगी. इस प्रदर्शनी में पारंपरिक हस्तशिल्प से लेकर आधुनिक लघु उद्योगों तक के विविध उत्पाद प्रदर्शित किये जायेंगे, जो ग्रामीण कौशल स्थानीय संसाधनों और महिला उद्यमिता की सशक्त क्षमता को दर्शाते हैं. सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों की कई जीविका दीदियां अब लघु उद्योग के माध्यम से प्रतिमाह 50 से 60 हजार रुपये से अधिक का आय अर्जित कर रही हैं. उनके द्वारा लगायी जाने वाली प्रदर्शनियों का मुख्यमंत्री अवलोकन भी करेंगे, जिसके अंतर्गत सिक्की एवं कुश उत्पाद में सीता देवी, लघु वस्त्र उद्योग में जयमाला देवी, ऊनी वस्त्र उद्योग में लालती देवी, टेरिवियर व खिलौना निर्माण के अंतर्गत संगीता देवी, डिजाइनर चूड़ी निर्माण के अंतर्गत कलावती देवी, गुलदस्ता एवं चूड़ी मेकिंग की श्रेणी में पूजा देवी, जैविक खाद एवं दुग्ध निर्मित उत्पाद के अंतर्गत मधु देवी, मशरूम उत्पादन में लालती देवी तथा भुजा एवं अचार के उत्पादन में आनंदी देवी आदि प्रमुख रूप से स्टॉल लगायेंगी. ये सभी महिलाएं वर्तमान में अपने उद्योगों से 35 से 60 हजार के बीच का आय अर्जित कर रही हैं. ये सभी महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र से हैं, जो कल तक घर की चहारदीवारी तक ही सीमित थीं. लेकिन अब यह एक बेहतर उद्यमी बन समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं. जिला प्रशासन एवं बिहार राज्य जीवीकोपार्जन समिति जीविका के तत्वावधान में इस प्रदर्शनी के सफल आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार सदर ब्लॉक में जीविका दीदियों के लिए सिलाई सेंटर सह प्रशिक्षण केंद्र की भी शुरुआत की गयी है. इस केंद्र के माध्यम से जीविका दीदियां आने वाले समय में आंगनबाड़ी की महिलाओं तथा जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यूनिफॉर्म तैयार करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >