सारण: मकेर के अमनौर डीह में सड़क अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सीओ को सौंपा आवेदन

सारण जिले के मकेर प्रखंड में सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण ने ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ा दिया है. मवेशी बांधने और रास्ते को संकरा करने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है.

Saran News: मकेर प्रखंड की तारा अमनौर पंचायत के अमनौर डीह गांव में सड़क अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को सामने आया. दर्जनों महिला और पुरुष ग्रामीणों ने सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपकर सड़क को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की.

सार्वजनिक सड़क पर मवेशी बांधने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के करीब दर्जनभर लोगों ने सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है. लोगों ने सड़क किनारे मवेशी बांध दिए हैं और मिट्टी भरकर रास्ते को संकरा व अवरुद्ध कर दिया गया है.

इसके कारण सड़क पर हमेशा कीचड़ और दलदल की स्थिति बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्कूल वाहन और मरीजों को हो रही परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण गांव में किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर चिकित्सक भी पहुंचने से कतराते हैं.

वहीं स्कूल वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

शादी के बाद दुल्हनों को भी होती है परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण शादी के बाद नई दुल्हनों को भी मुख्य सड़क से गांव तक पैदल चलकर आना पड़ता है.

इससे उन्हें काफी परेशानी और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है.

जांच कर कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से पूरे मामले की जांच कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है.

विरोध-प्रदर्शन में भोला महतो, अरविंद कुमार महतो, नंद किशोर महतो, बलिराम महतो, बलिस्टर महतो, राम प्रवेश महतो, चंद्रावती देवी, पियारी देवी, विगन देवी, देवकली देवी और मंजू देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >