Saran News : स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा का एडमिट कार्ड तैयार कर रहा विश्वविद्यालय

Saran News : 16 जून से शुरू हो रही स्नातक सत्र 2023-27 थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

छपरा.16 जून से शुरू हो रही स्नातक सत्र 2023-27 थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 10 जून तक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा.

परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में सभी कॉलेजों को भेजा जायेगा. जहां कॉलेजों द्वारा ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र-छात्राओं को वितरित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि यदि किसी भी छात्र-छात्रा के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि आती है. तो वह महाविद्यालय स्तर पर ही सुधार के लिए आवेदन देंगे. इसके बाद महाविद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय भेज कर उसमें सुधार कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि परीक्षा के पूर्व कुलपति की अध्यक्षता में परीक्षा मंडल की बैठक भी होगी. जिसमें शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के संदर्भ में गाइडलाइन जारी किया जायेगा. सोमवार से परीक्षा के लिए बनाये गये केंद्रों पर सीटिंग अरेंजमेंट व अन्य व्यवस्थाओं का विश्वविद्यालय की टीम जायजा लेगी.

सीबीसीएस सिलेबस पर आधारित है परीक्षा

परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल सभी कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित कर दिया गया है. इस परीक्षा में मेजर कोर्स, माइनर कोर्स, मल्टी डिसीप्लिनरी कोर्स, एबिलिटी एनहांसमेंट कोर्स तथा स्किल एनहांसमेंट कोर्स की परीक्षा होनी है. विदित हो कि में सत्र 2023 से ही चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम सीबीसीएस सिलेबस लागू किया गया है. यह परीक्षा इस सिलेबस पर आधारित है. परीक्षा के पूर्व छात्र-छात्राओं परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी दी जा रही है. इस समय कॉलेज में ग्रीष्मावकाश है. ऐसे में ऑनलाइन क्लास तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी छात्रों को परीक्षा की तैयारी करायी जा रही हैं.

दो ग्रुप में बांटे गये हैं स्नातक के विषय

परीक्षा के लिए स्नातक के सभी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए के अंतर्गत शामिल मेजर विषयों की परीक्षा पहली पाली में ली जायेगी. जबकि ग्रुप बी के अंतर्गत जो मेजर विषय हैं. उनकी परीक्षा दूसरी पाली में होगी. ग्रुप ए में बॉटनी, जूलॉजी, भौतिकी, केमिस्ट्री, गणित, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, दर्शन शास्त्र, भोजपुरी, संस्कृत तथा कॉमर्स शामिल है. जबकि ग्रुप बी में भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, होम साइंस, सोशियोलॉजी, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, एआइएच एंड सी, संगीत, ग्रामीण अर्थशास्त्र तथा एलएसडब्ल्यू शामिल है. पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक निर्धारित है. जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे शाम पांच बजे तक होगी. यह परीक्षा 16 से 21 जून तक निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >