saran news : बारात में ऑर्केस्ट्रा विवाद बना हिंसक, दो युवकों पर चाकू से हमला

saran news : एक पटना रेफर, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

saran news : मांझी. दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदनसाठ गांव में शनिवार की देर रात एक बारात समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा में हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. बीती रात करीब 12:30 बजे नाच-गाने के दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. माहौल बिगड़ते ही समारोह में अफरातफरी मच गयी. इसी दौरान मदनसाठ निवासी अख्तर अली के 24 वर्षीय पुत्र अफजल अली और लक्ष्मण प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार प्रसाद पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक की नाजुक हालत को देखते हुए छपरा रेफर कर दिया. बताया जाता है कि स्थिति और बिगड़ने पर घायल ऋतिक कुमार प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है. वहीं घटना में घायल अफजल अली का इलाज छपरा में जारी है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. स्थानीय बीडीसी रंजीत कुमार ने बताया कि मदनसाठ गांव निवासी किताबू मिया के घर बारात आयी थी, जहां स्कूल पर बरातियों की व्यवस्था की गयी थी. उसी स्कूल के पीछे यह घटना घटित हुई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि घायल के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद सारण के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने मदनसाठ गांव पहुंचकर मामले की जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >