दो किशोरियां गंगा में डूबीं, एक का शव बरामद, दूसरे की खोज जारी

कटाव रोधी कार्य को लेकर गोताखोरों को सर्च ऑपरेशन में आ रही परेशानी, कलशयात्रा के दौरान परिजनों के साथ गंगा घाट पर आयी थीं किशोरी.

सोनपुर. सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर उत्तरी पंचायत महुआ बाग के पास गत बुधवार को गंगा नदी में डूबी दो किशोरियों में से एक को मृत अवस्था में बरामद कर लिया गया है, लेकिन दूसरी किशोरी को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दिनभर प्रयास करती रही. इंस्पेक्टर कुमार नीलू के नेतृत्व में हवलदार वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, शाहीद, विवेक कुमार, प्रवीण कुमार, मिथलेश घटना स्थल से कुमार घाट, सुखदेव घाट होते हुए गंगा नदी के संगम तक किशोरी को ढूंढते रहे. लेकिन नदी में डूबी किशोरी को बरामद नहीं किया जा सका. समाजसेवी लालबाबू पटेल ने बताया की बीते बुधवार को वैशाली जिला से घटना स्थल सबलपुर महुआ बाग के बैरिया घाट पर गोताखोरों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया था. उसके बाद गोताखोरों ने सर्च अभियान के तहत काफी प्रयासों के बाद एक किशोरी का शव बरामद किया. मृतका सबलपुर निवासी विनोद राय की 16 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी बतायी जाती है. कटाव रोधी कार्य को लेकर गोताखोरों को सर्च ऑपरेशन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. विदित हो कि दोनों किशोरियां बुधवार को कलशयात्रा के दौरान परिजनों के साथ नदी तट पर आयी थी. जिसके बाद नहाने के क्रम में दोनों डूब गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >