Saran News : पुल से नीचे नदी में गिरा ट्रक, चालक और खलासी घायल

थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास एनएच-227 ए रामजानकी पथ पर एक बड़ा हादसा हुआ है.

मशरक. थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास एनएच-227 ए रामजानकी पथ पर एक बड़ा हादसा हुआ है. बुधवार रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घोघारी नदी के पुल से नीचे पानी में जा गिरा. हादसे के बाद ट्रक में फंसे चालक और खलासी को स्थानीय लोगों ने मिलकर बाहर निकाला. इस घटना में ट्रक चालक मंजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है, जो सिवान जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत वीरती गांव का रहने वाला है. घायल चालक का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है. वहीं, घायल खलासी का भी किसी निजी क्लीनिक में उपचार कराये जाने की खबर है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पायी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >