Saran News : मांझी थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने प्रभु सिंह के मकान में पीछे के दीवार होकर छत से घुसकर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी की घटना को अंजाम दे फरार हो गये. घटना की जानकारी परिजनों को रात करीब दो बजे हुआ, जब प्रभु सिंह की पुत्री की नींद खुली. उसने घर के सभी दरवाजे खुले देख शोर मचाया. शोर सुनकर परिवार के सदस्य दौड़कर पहुंचे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था . पीड़ित ने बताया कि पांच दिन पहले गाय बेचने से मिले 41 हजार रुपये अटैची में रखे थे. चोर नकदी के साथ बड़ी पुत्रवधू की अलमारी से दो जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने की चेन, मंगलसूत्र तथा चांदी की दो जोड़ी पायल भी लेकर फरार हो गये .पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है.
सारण: हर्षपुरा में चोरों ने घर से नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोरी के बाद बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network
Copied link
सारण के हर्षपुरा गांव में देर रात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली. घटना की जानकारी सुबह होने पर हुई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.