ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन व तेज रफ्तार पर नहीं लग रही है रोक, हो रहे हादसे

शहर के चौक-चौराहों पर सड़क को पार करने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है.

छपरा. शहर के चौक-चौराहों पर सड़क को पार करने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. क्योंकि इ रिक्शा चालक हों, ऑटो चालक हों या बाइकर्स कोई भी लोगों को सड़क पार करता देख भी वाहन की स्पीड कम नहीं करते हैं. लोगों को दुर्घटना का भय सताते रहता है. कई बार तो लोग अपने दोनों हाथों को फैला कर वाहन चालकों से स्पीड कम करने की अपील करते हैं. कई बार तो लोग एक दूसरे का हाथ पकड़ कर सड़क पार करते हैं. ताकि दूर से आ रहे वाहन चालक लोगों को सड़क पर करता देख स्पीड कम कर दें. इसके बाद भी शहर में चौक चौराहों पर स्पीड कंट्रोल को लेकर अनियमितता बरती जा रही है. शहर के थाना चौक, साहेबगंज चौक, दारोगा राय चौक, अस्पताल चौक, योगनिया कोठी रोड आदि में लोगों को सड़क पार करने के लिए कई बार जान जोखिम में भी डालना पड़ता है. पुलिस की तैनाती के बावजूद भी वाहन चालक काफी तेज गति में वाहन लेकर गुजरते हैं. जबकि शहर में कई जगह यातायात पुलिस द्वारा साइन बोर्ड भी लगाया गया है. जिसमें लोगों से भीड़भाड़ वाले जगह तथा चौक चौराहों पर नियंत्रित गति में वाहन चलाने की अपील की गयी है.

कई जगह लगा है साइन बोर्ड, फिर भी नहीं कम करते स्पीड

शहर के मुख्य मार्ग से सटे कई स्कूल व कॉलेज हैं. यहां बच्चों को स्कूल जाने और वापस आने के क्रम मंर रोजाना सड़क पार करना पड़ता है. ऐसें में वाहन चालकों की रफ्तार के आगे सुरक्षित सड़क पार करना एक चुनौती बनी रहती है. स्कूल के बड़े बच्चे तो सड़क पर कर लेते हैं. लेकिन छोटे बच्चों को काफी देर तक सड़क खाली होने का इंतजार करना पड़ता है. कुछ प्रमुख स्कूल कॉलेज व चौक चौराहों के सड़क पर मार्किंग भी की गयी है. वहीं गति नियंत्रण का बोर्ड भी लगा है. साथ ही यातायात पुलिस को भी तैनात किया गया है. लेकिन इसके बाद भी रफ्तार में कमी आती नहीं दिख रही है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर यातायात इंचार्ज रामबालक यादव ने बताया कि सभी चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है. स्पीड कंट्रोल के लिए भी साइन बोर्ड लगाया गया है. इसके बाद भी अगर वाहन चालक रफ्तार कम नहीं करते हैं. तो उन पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >