Saran News : खैरा थाने में आयोजित हुई चौकीदार परेड, दिया गया सतर्कता और ईमानदारी का संदेश

Saran News : खैरा थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया.

नगरा. खैरा थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम का नेतृत्व सदर इंस्पेक्टर किरण शंकर ने किया. जिसमें खैरा थानाध्यक्ष अनिमा राणा सहित थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों ने भाग लिया.परेड के दौरान चौकीदारों को अनुशासन, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया गया. सदर इंस्पेक्टर ने अपने संबोधन में चौकीदारों को गांवों में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए सतर्क रहने और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि चौकीदार ही पुलिस और जनता के बीच एक मजबूत सेतु हैं. उनकी सजगता से असामाजिक गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सकता है. उन्होंने चौकीदारों से कहा कि वे रात में गश्ती को नियमित रूप से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाने को दें. इस मौके पर खैरा थानाध्यक्ष अनिमा राणा ने भी चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शराब कारोबारियों और असामाजिक तत्वों पर चौकस नजर रखें और किसी भी सूचना को छुपाने की बजाय तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने चौकीदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गश्ती में लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.परेड के दौरान चौकीदारों की उपस्थिति और अनुशासन की भी समीक्षा की गई. इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य पुलिस तंत्र की नींव माने जाने वाले चौकीदारों को प्रेरित करना और उनकी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना है. इस अवसर पर क्षेत्र के चौकीदार के साथ साथ थाना के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >