Saran News : मशरक में मिनी बालिका हैंडबॉल टीम का आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

राष्ट्रीय मिनी बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार राज्य की चयनित मिनी बालिका हैंडबॉल टीम के लिए सारण के मशरक प्रखंड अंतर्गत बहरौली पंचायत के क्रीड़ा मैदान में एक आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ है.

मशरक. राष्ट्रीय मिनी बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार राज्य की चयनित मिनी बालिका हैंडबॉल टीम के लिए सारण के मशरक प्रखंड अंतर्गत बहरौली पंचायत के क्रीड़ा मैदान में एक आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ है. इस शिविर का उद्घाटन प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह सारण हैंडबॉल के वरीय उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने किया. प्रशिक्षण शिविर में बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 15 मिनी बालिका खिलाड़ी भाग ले रही हैं, जिनमें सारण से तीन खिलाड़ी खुशी, रागिनी, गुड्डी, नवादा से एक आकांक्षा, पटना से तीन स्नेहा, माहिका, रागिनी, भागलपुर से दो आल्या, शुभांजलि, मुंगेर से तीन आकृति, आयशा, प्रिंसी, लखीसराय से दो मुस्कान, सोनी सुमन और पूर्वी चंपारण से एक खिलाड़ी इब्रा खातून शामिल हैं. इन खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था मुखिया अजीत सिंह के आवासीय परिसर में की गयी है. बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि यह टीम 26 से 29 सितंबर तक तेलंगाना के हैदराबाद में निजाम कॉलेज में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मिनी हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए यहां से रवाना होगी. उद्घाटन सत्र के दौरान बिहार मिनी टीम और सारण जूनियर बालिका टीम के बीच एक रोमांचक अभ्यास मैच भी खेला गया. इसमें बिहार मिनी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मैच 13-10 के अंतर से सारण जूनियर टीम के पक्ष में रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >