पुलिस केंद्र में ग्रामीण एसपी ने ली परेड की सलामी

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस केंद्र में आयोजित जनरल परेड एवं बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया गया.

छपरा. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस केंद्र में आयोजित जनरल परेड एवं बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया गया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने परेड की सलामी ली और परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों के पहनावे, अनुशासन, फिजिकल फिटनेस तथा परेड कौशल का विस्तृत निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षणरत सिपाहियों के पीटी एवं परेड प्रर्दशन का अवलोकन कर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा प्रशिक्षु सिपाहियों के समर्पण की सराहना की गयी एवं इस दौरान प्राप्त त्रुटियों के सुधार संबंधी आवश्यक जानकारी एवं प्रेरक दिशा-निर्देश दिया गया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सुचारु कानून-व्यवस्था, बेहतर पुलिसिंग और जन��ा में विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस बल का शारीरिक रूप से फिट होना तथा कौशलयुक्त प्रशिक्षण प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है. इस अवसर पर परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया. मौके पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात संतोष कुमार एवं परी पुलिस उपाधीक्षक अब्दुर्र रहमान दानिश एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >