विधायक जनक सिंह ने सदन में उठायी सड़कों के चौड़ीकरण की मांग

तरैया के विधायक जनक सिंह ने तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की मांग शून्य काल के दौरान की

इसुआपुर . तरैया के विधायक सह बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति जनक सिंह ने तरैया विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की मांग विधानसभा में शून्य काल के दौरान की है. जिसमें साढ़ा कृषि बाजार छपरा से मशरक एस एच 90 मुख्य सड़क को 2 लेन सड़क से 4 लेन में चौड़ीकरण करने की मांग की है. साथ ही दिघवारा-भेल्दी-अमनौर- तरैया-सिमरी एसएच 104 तथा सिवान-बसंतपुर-मशरक-शीतलपुर एस एच 73 सड़कों के दोनों किनारे पांच-पांच फीट कंक्रीट देकर पक्कीकरण किए जाने की भी मांग की है. वहीं इस संबंध में स्वीकृति हेतु बिहार विधानसभा के सचिव के नाम दिए पत्र में विधायक ने कहा है कि इन सड़कों के चौड़ीकरण हो जाने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा आम लोगों के जीवन यापन तथा व्यापार में सुविधा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >