Chhapra News : रेल मंडल की बैठक में मक्का लोडिंग में वृद्धि पर हुई चर्चा

Chhapra News : रेल मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मक्का लोडिंग में वृद्धि एवं संबंधित सुझावों पर चर्चा हेतु मंडल सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया.

सोनपुर. रेल मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मक्का लोडिंग में वृद्धि एवं संबंधित सुझावों पर चर्चा हेतु मंडल सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में रेलवे अधिकारियों, व्यापारियों, किसान प्रतिनिधियों और माल परिवहन से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया. बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गयी. मक्का लोडिंग को सुगम और प्रभावी बनाने हेतु संभावित नये रेल मार्गों की पहचान करने पर जोर दिया गया. लोडिंग क्षमता में वृद्धि रेलवे यार्डों व टर्मिनलों पर आवश्यक सुविधाओं का विस्तार कर लोडिंग क्षमता को बढ़ाने की दिशा में कार्य किया गया. समस्याओं का समाधान मक्का लोडिंग से संबंधित लॉजिस्टिक्स, भंडारण एवं परिवहन से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान करने के लिए प्रभावी रणनीति अपनायी जायेगी. नीतियों और योजनाओं की जानकारी किसानों और व्यापारियों को रेलवे नीतियों की जानकारी दी गयी जिससे आने वाले दिनों में काफी लाभ मिलेगा. सोनपुर मंडल द्वारा मक्का लोडिंग को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया है. इस योजना में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. बुनियादी ढांचे का विकास माल लदान स्थलों पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार. नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन लोडिंग को प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे की विभिन्न योजनाओं को सुलभ बनाना. समन्वय एवं सहयोग किसानों, व्यापारियों एवं रेलवे प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करना. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि रेलवे की ओर से मक्का लोडिंग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेगे. जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ किसानों को भी लाभ होगा. इस बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सहा मंडल वाणिज्य प्रबंधक 18 व्यापारियों किसान प्रतिनिधियों और माल परिवहन से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >