saran news : शीतलपुर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य को लेकर दो दिनों तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

saran news : 13 मई को दरियापुर व 14 मई को नयागांव सबस्टेशन क्षेत्र में बिजली रहेगी बंद, सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक चलेगा मेंटेनेंस व सीटी क्षमता विस्तार कार्य

saran news : दिघवारा. शीतलपुर पावर ग्रिड में होने वाले मेंटेनेंस व सीटी क्षमता विस्तार के कार्य को लेकर ग्रिड अधीन दो विद्युत सबस्टेशनों में निर्धारित अवधि तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. शीतलपुर पावर ग्रिड की सहायक कार्यपालक अभियंता सुश्री सोनाली ने बताया कि ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य को लेकर 13 मई को दरियापुर विद्युत उपकेंद्र में सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक विद्युत की सप्लाइ बंद रहेगी. वहीं 14 मई को इसी कार्य को लेकर नयागांव विद्युत सबस्टेशन में सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक विद्युत की सप्लाइ बाधित रहेगी. उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस का कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी जायेगी. सुश्री सोनाली ने कहा कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान इन दोनों विद्युत सबस्टेशन अधीन क्षेत्रों में वैकल्पिक इंतजाम के तहत विद्युत आपूर्ति शुरू करने की कोशिश की जायेगी, ताकि विद्युत उपभोक्ताओं को कम परेशानी हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >