saran news : कचहरी स्टेशन पर सफाई में कमी देख डीएआरएम ने लगायी फटकार

saran news : मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा कचहरी व ग्रामीण स्टेशन का किया निरीक्षण

saran news : छपरा. ठंड एवं कोहरे के मौसम में रेल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं संरक्षित रेल परिचालन एवं रेलखंड पर प्रगतिशील विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कराने के उद्देश्य से सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ औड़िहार-छपरा ग्रामीण रेलखंड का संरक्षा विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीण व कचहरी रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण कर स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, परिचालनिक व्यवस्था, स्टेशन पैनल, रिले रूम, संरक्षा उपकरणों तथा स्टेशनों की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया. ग्रामीण स्टेशन पर माल गोदाम समेत माल लदान आदि के संदर्भ में कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये. वहीं कचहरी स्टेशन पर साफ-सफाई में अनियमितता को लेकर सफाई इंचार्ज को फटकार भी लगायी. कचहरी स्टेशन पर गंदगी को लेकर बार-बार शिकायत मिल रही थी. वहीं टेंडर को भी निरस्त करने की बात कही. इस दौरान वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र वैश सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >