Saran News : कोपा में बोलेरो की चपेट में आने से किशोर की मौत

Saran News : कोपा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव में बोलेरो की चपेट में आने से चार साल के किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक कोपा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी भोला कुमार बताया जाता है.

छपरा. कोपा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव में बोलेरो की चपेट में आने से चार साल के किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक कोपा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी भोला कुमार बताया जाता है. सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि पटीदारी में शादी समारोह की तैयारी चल रही थी. इसी बीच बच्चा सड़क के समीप खेल रहा था. घुमाव होने के कारण तेज गति से आ रही बोलेरो के संपर्क में आ गया. वहीं, स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा चालक व बोलेरो को पकड़ लिया गया है. किशोर के पिता आंध्र प्रदेश में निजी कंपनी में काम करते हैं. मौके पर पहुंचे कोपा थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने घटना की जानकारी प्राप्त कर स्थानीय ग्रामीणों से चालक को हिरासत में ले लिया.

वहींं, स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घर के समीप दो-दो ब्रेकर बनाये गये हैं, लेकिन इसके बावजूद आये दिन वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार से सड़क पार किया जाता है. देर शाम तक सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >