Student Beating: पानापुर थाना क्षेत्र के तुर्की स्थित शिवा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर छात्र के पिता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.
पुलिस को दिए आवेदन में छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि 7 सितंबर को विद्यालय में पढ़ाई के दौरान शिक्षक नवीन कुमार सिंह ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की. आवेदन के अनुसार, घटना के बाद छात्र के पीठ, हाथ और पैरों में सूजन हो गयी.
CCTV फुटेज सुरक्षित कराने की मांग
छात्र के पिता ने पुलिस से विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति की निष्पक्ष जांच हो सके. उन्होंने घटना के समय की CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है.
इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय संचालक, प्राचार्य और संबंधित कक्षा शिक्षक की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
छात्र के पिता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी.
Also Read: बिहार में बाढ़: कहीं घट रहा पानी तो कहीं गंगा ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए किस जिले में कैसा है हाल
