सारण के तरैया में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती लापता, प्रयागराज के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

सारण के तरैया से एक युवती के लापता होने से हड़कंप मच गया है. आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्रयागराज के एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Saran News: तरैया थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गांव से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. युवती की मां ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी एक युवक पर इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर बहला-फुसलाकर अपनी पुत्री को साथ ले जाने का आरोप लगाया है. मामले में तरैया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घर से निकली, फिर नहीं लौटी

युवती की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार उनकी पुत्री सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी. परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

मोबाइल भी मिला बंद

परिजनों का कहना है कि युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे उसकी लोकेशन का पता नहीं चल सका. इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर प्राथमिकी दर्ज कराई.

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी रतन कुमार नामक युवक इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती के संपर्क में आया था. दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी. परिजनों के अनुसार युवती ने पहले भी उस युवक के बारे में जानकारी दी थी और बताया था कि वह उसे बार-बार मिलने के लिए दबाव बनाता था.

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

युवती की मां ने आरोप लगाया है कि उसी युवक ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. उन्होंने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी और आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस कर रही जांच

तरैया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस युवती की मोबाइल कॉल डिटेल, इंस्टाग्राम चैट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है. साथ ही युवती की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >