तरैया में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

तरैया प्रखंड ने 80वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया. सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों, राजनीतिक कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. इस अवसर पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.

Saran News: जिले के तरैया प्रखंड के विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों, राजनीतिक कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.

प्रशासनिक भवनों और कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख प्रीति कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. वहीं तरैया थाना परिसर में नए थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप, अंचल अभिलेख सभागार में बीडीओ विभु विवेक, ई-किसान भवन में बीएओ अजय कुमार राठौर तथा वाईडीबीएस (YDBS) कॉलेज में प्रभारी प्राचार्या गीता कुमारी ने विधिवत झंडोत्तोलन किया. उच्च माध्यमिक विद्यालय तरैया, देवरिया व हरपुर फरीदन में स्थानीय विधायक जनक सिंह ने तिरंगा फहराया. तरैया स्थित भाजपा कार्यालय में बीस सूत्री अध्यक्ष सह मंडल अध्यक्ष मेवालाल सहनी एवं पैक्स गोदाम पर पैक्स अध्यक्ष मणिकांत प्रसाद यादव उर्फ मुन्ना यादव ने ध्वजारोहण किया.

तरैया थाना पर तिरंगा को सलामी देते बीडीओ, थानाध्यक्ष, प्रमुख प्रतिनिधि व अन्य| Prabhat Khabar Network

पंचायत भवनों में मुखियाओं ने फहराया तिरंगा

ग्रामीण क्षेत्रों में भी जश्न-ए-आजादी का उत्साह चरम पर रहा. डुमरी पंचायत भवन पर मुखिया कमल देवी, माधोपुर पंचायत भवन पर मुखिया सुशील सिंह, तरैया पंचायत सरकार भवन पर मुखिया सुशीला कुमारी, पोखरेड़ा में मुखिया रीता यादव, चैनपुर में मुखिया जयश्री देवी, पचभिण्डा में मुखिया प्रेमा देवी, भागवतपुर में मुखिया मुकेश कुमार यादव, चंचलिया में मुखिया नंदकिशोर साह, डेवढ़ी में मुखिया प्रियंका सिंह, भटगाई में ओम प्रकाश कुमार, नारायणपुर में मुखिया अमित सिंह, पचौड़र में मुखिया विनोद सिंह और छपिया पंचायत सरकार भवन पर मुखिया वीणा देवी ने तिरंगा फहराकर सलामी दी.

निजी व सरकारी विद्यालयों में दिनभर चले सांस्कृतिक कार्यक्रम

शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने देशभक्ति की अद्भुत छटा बिखेरी. एसएस पब्लिक स्कूल में नीरज कुमार सिंह, मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मुकेश कुमार यादव, न्यू एसएस पब्लिक स्कूल में मकरध्वज प्रसाद उर्फ झुनझुन प्रसाद, होली होम स्कूल में दीपक कुमार गुप्ता तथा नेशनल एकेडमी में पवन शर्मा ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जो पूरे दिन आकर्षण का केंद्र बनी रहीं.

तरैया में स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल जवान | Prabhat Khabar Network

समारोह में ये गणमान्य रहे मौजूद

स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह, मिथिलेश राय, डॉ. त्रिलोकीनाथ सिंह, मुखिया ओम प्रकाश कुमार, बीर बहादुर राय समेत भारी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: सारण के अमनौर की वीरांगना बहुरिया रामस्वरूपा देवी की कहानी, 1942 में अंग्रेजों से लिया था लोहा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >