सारण: राजकीय डिग्री कॉलेज में लगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, छात्र-छात्राओं ने बतायीं समस्याएं

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पानापुर में विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों ने अपनी समस्याएं रखीं. प्राचार्य डॉ. दिनेश पाल ने एक महीने में समाधान का आश्वासन दिया.

Saran News : राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पानापुर में प्राचार्य डॉ. दिनेश पाल की अध्यक्षता में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और महाविद्यालय से जुड़ी अपनी समस्याओं को पदाधिकारियों के सामने रखा.

लिखित शिकायत देने की विद्यार्थियों से अपील

नोडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थी सहयोग शिविर के उद्देश्य की जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को लिखित रूप में दर्ज कराएं, ताकि उनका शीघ्र समाधान कराया जा सके.

यातायात, पेयजल और शौचालय को लेकर दिये आवेदन

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं रौशनी कुमारी, खुशी कुमारी, अंशु कुमारी, अनामिका कुमारी और गुनगुन कुमारी समेत अन्य विद्यार्थियों ने यातायात, पेयजल और शौचालय से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया. विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.

एक माह में समस्याओं के समाधान की योजना

प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिनेश पाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से सामने रखी गयी समस्याओं का एक माह के अंदर समाधान करने की योजना है.

सभी विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर पदस्थापित

डॉ. पाल ने विद्यार्थियों को बताया कि महाविद्यालय में सभी विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर पदस्थापित हो चुके हैं. ऐसे में विद्यार्थियों को नियमित रूप से महाविद्यालय आकर कक्षाओं में शामिल होना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कक्षा में उपस्थित रहने और पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की.

शिक्षक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

विद्यार्थी सहयोग शिविर में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता कुमारी, समीक्षा, शलोनी अक्षिता, अदिति राज, कुमारी कल्पना, राजन कुमार तिवारी, प्रिंस राज, रश्मि कुमारी, मुकुंद कुमार और मौसम कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे. वहीं विद्यार्थियों में रिंकी कुमारी, रजिया खातून, सोनाली कुमारी, अंजली कुमारी, माला कुमारी, नाजनीन प्रवीण, चंदा कुमारी, काफिया प्रवीण, राधा कुमारी, प्रीति कुमारी, संजना कुमारी, अंजू कुमारी, रीमा कुमारी, सीमा कुमारी, करिश्मा कुमारी, निशा कुमारी, राकेश कुमार और दिलीप कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >