सारण एसएसपी विनीत कुमार ने हरिहरनाथ थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने हरिहरनाथ थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए.

Saran News: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने गुरुवार को हरिहरनाथ थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की. थाना पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया.

थाना की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने लंबित कांडों की प्रगति, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, सीसीटीवी व्यवस्था, आगंतुक पंजी तथा थाना परिसर की स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने सरकारी अभिलेखों के रखरखाव और प्रशासनिक कार्यों की भी समीक्षा की.

फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश

एसएसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने, फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने तथा रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने पर भी जोर दिया.

जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ शालीन, संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार करने का निर्देश दिया.

पारदर्शी पुलिसिंग पर विशेष जोर

एसएसपी विनीत कुमार ने थाना परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने, सरकारी अभिलेखों को अद्यतन रखने, सरकारी संपत्तियों के समुचित रखरखाव तथा प्रत्येक पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और आम जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की भी हिदायत दी.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >