सोनपुर आयोजन क्षेत्र के मास्टर प्लान-2045 को मिली मंजूरी, 599 वर्ग किमी में विकसित होगा प्लानिंग एरिया

Saran News : सोनपुर के मास्टर प्लान-2045 को मंजूरी मिल गई है. यह योजना 599 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को आधुनिक और एकीकृत शहर के रूप में विकसित करेगी. औद्योगिक विकास, पर्यटन और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

Saran News : सोनपुर आयोजन क्षेत्र के मास्टर प्लान-2045 को मंजूरी मिल गई है. अब योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में जल्द कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद है. आयुक्त, सारण प्रमंडल मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मास्टर प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया. सांसद राजीव प्रताप रूडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े. बैठक में सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, सदर विधायक छोटी कुमारी, विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव सहित संबंधित पदाधिकारी और अन्य हितधारक मौजूद रहे.

599 वर्ग किलोमीटर में होगा सोनपुर प्लानिंग एरिया

प्रस्तावित सोनपुर प्लानिंग एरिया का कुल क्षेत्रफल 599 वर्ग किलोमीटर होगा. इसमें दरियापुर, दिघवारा, सोनपुर, गरखा एवं परसा प्रखंड को शामिल किया गया है. योजना क्षेत्र में 36.71 वर्ग किलोमीटर शहरी और 562.29 वर्ग किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र प्रस्तावित है. इसके अंतर्गत तीन शहरी केंद्र और 416 राजस्व ग्राम शामिल होंगे. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार योजना क्षेत्र की कुल आबादी 8,72,676 है.

Also Read : एमवी कॉलेज में तकनीकी कार्यशाला, विद्यार्थियों को फुल स्टैक, एमईआरएन और बिजनेस एनालिटिक्स की दी जानकारी

आधुनिक और एकीकृत शहर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य

मास्टर प्लान का उद्देश्य सोनपुर क्षेत्र को आधुनिक एवं एकीकृत शहर के रूप में विकसित करना है. इसके तहत औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने तथा रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर दिया गया है. इसके अलावा सड़क एवं जलमार्ग आधारित लॉजिस्टिक नेटवर्क, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, पारिस्थितिक संतुलन और विरासत संरक्षण को भी योजना में प्राथमिकता दी गई है.

Also Read : बक्सर में भारी बारिश से डीईओ कार्यालय परिसर जलमग्न, लाखों के निर्माण के बाद भी जलजमाव से राहत नहीं

जनप्रतिनिधियों ने मास्टर प्लान का किया समर्थन

बैठक में सांसद और जनप्रतिनिधियों ने मास्टर प्लान के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे क्षेत्र के औद्योगिक, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया. उन्होंने योजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का सुझाव दिया. समिति के उपाध्यक्ष-सह-जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी संबंधित हितधारकों से ड्राफ्ट पर अपना फीडबैक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया.

सभी की सहमति से ड्राफ्ट प्रस्ताव का अनुमोदन

फीडबैक और सुझाव प्राप्त होने के बाद समिति के अध्यक्ष-सह-आयुक्त, सारण प्रमंडल मनीष कुमार ने सभी की सहमति से ड्राफ्ट प्रस्ताव का अनुमोदन किया. उन्होंने कहा कि यह योजना सारण जिला ही नहीं, बल्कि बिहार के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि होगी. आयुक्त ने प्रस्ताव में आवश्यक सुझावों को शामिल करने के लिए नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को संबंधित कंसल्टेंट्स की टीम के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

Also Read : बक्सर में पितृ पक्ष की तैयारियां शुरू, 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध महालय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय भारद्वाज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >