सारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात माह से फरार शराब तस्कर समेत छह वारंटी गिरफ्तार

Saran News : पानापुर पुलिस ने छापेमारी कर सात महीने से फरार चल रहे शराब धंधेबाज मिथिलेश मांझी और पांच अन्य वारंटियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का अभियान जारी है.

Saran News : सारण जिले के पानापुर थाना पुलिस ने बुधवार की रात विशेष अभियान चलाकर सात माह से फरार चल रहे एक शराब तस्कर समेत छह वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

सात माह से फरार शराब तस्कर दबोचा गया

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान रसौली गांव निवासी तिलक मांझी के पुत्र मिथिलेश मांझी को गिरफ्तार किया. वह शराब तस्करी के मामले में पिछले लगभग सात माह से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी.

पांच वारंटियों को भी किया गिरफ्तार

न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर रामपुर रुद्र गांव निवासी श्यामबाबू महतो तथा सतजोड़ा गांव निवासी रामनाथ पंडित, रंजय पंडित, संजय पंडित और अजय पंडित को गिरफ्तार किया.

सभी आरोपियों को भेजा जाएगा न्यायालय

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है.

शराब तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में शराब तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है.

Also Read : सीवान में शराब के नशे में भैंसुर ने मां और भाभी से की मारपीट, पीड़ित परिवार ने थाने में लगाई गुहार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >