लोक सेवा आश्रम में श्रद्धा से मनाया गया श्रीचंद भगवान का जन्मोत्सव, हवन-पूजन और सुंदरकांड पाठ

लोक सेवा आश्रम में श्रीचंद भगवान का जन्मोत्सव भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस पावन अवसर पर हवन-पूजन, सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण सहित कई धार्मिक अनुष्ठान हुए.

Shrichand Bhagwan Janmotsav: लोक सेवा आश्रम परिसर में रविवार को आश्रम के व्यवस्थापक संत विष्णुदास उदासीन मौनी बाबा के नेतृत्व में श्रीचंद भगवान का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया.जन्मोत्सव को प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हुए आश्रम परिसर में विधि-विधान से हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए.

आश्रम परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रीचंद भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की.पंडित अखिलेश जी की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजन संपन्न कराया गया.आश्रम परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा. वहीं भोला सिंह के नेतृत्व में उनकी मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया.

श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर सामूहिक रूप से भक्ति का आनंद लिया.इस अवसर पर मौनी बाबा ने कहा कि श्रीचंद भगवान का जीवन त्याग,तपस्या,सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है.

जन्मोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं

उनका जन्मोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि समाज में सत्य,सदाचार,सेवा और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करने का अवसर है.उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व का उद्देश्य मनुष्य के भीतर के अज्ञान और नकारात्मकता को दूर कर ज्ञान,भक्ति और सद्भाव का प्रकाश फैलाना है.उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रीचंद भगवान के बताए आध्यात्मिक एवं मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया.आश्रम परिसर स्थित सूर्य मंदिर एवं शनिदेव मंदिर में भी अनील झा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई.

धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया तथा भव्य भंडारे का आयोजन हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े अनिल सिंह गौतम,हरिमोहन यादव,नरेश सिंह,उदय कुमार सिंह,धर्मनाथ महतो,सत्येंद्र शर्मा,धर्मनाथ शर्मा, विश्वनाथ सिंह,अभय कुमार सिंह सहित अनेक श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.दिनभर आश्रम परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >