श्रावणी मेले से पहले शिलानाथ मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम, 24 घंटे का नोटिस जारी

Saran News : आगामी श्रावणी मेले को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने शिलानाथ मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने का कड़ा रुख अपनाया है. मढ़ौरा अंचल कार्यालय ने 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है.

Saran News : आगामी श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में मढ़ौरा अंचल कार्यालय ने शिलानाथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक आम सूचना सह चेतावनी नोटिस जारी किया है.

मंदिर परिसर की गैरमजरुआ जमीन पर हुआ है अस्थायी अतिक्रमण

अंचल कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, मौजा शिल्हौड़ी, थाना संख्या-61 स्थित प्रसिद्ध शिलानाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास की गैरमजरुआ जमीन पर तिरपाल, टेंट, दुकान, ठेला, गुमटी तथा अन्य अस्थायी संरचनाएं बनाकर अतिक्रमण किया गया है. प्रशासन ने कहा है कि श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए इन अतिक्रमणों को हटाना आवश्यक है.

24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश

अंचल अधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ ने सभी संबंधित दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्वयं अपना अस्थायी अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समयसीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी.

कार्रवाई का खर्च भी अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की नौबत आती है तो कार्रवाई में होने वाला पूरा खर्च और उससे संबंधित अन्य विधिक दायित्व संबंधित अतिक्रमणकारियों को ही वहन करना होगा.

प्रशासन के सख्त रुख से मचा हड़कंप

श्रावणी मेले से पहले प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बाद अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

Also Read : पश्चिम बंगाल के बीएसएफ कैंप में फायरिंग, सारण के हवलदार अजय सिंह की मौत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >