सारण: तरैया के उसरी ब्रह्मस्थान महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने की पूजा-अर्चना

सारण के तरैया प्रखंड में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर राजद नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने विधि-विधान से पूजा कर देश की उन्नति, शांति और खुशहाली की कामना की.

सारण: तरैया प्रखंड की डुमरी पंचायत स्थित उसरी ब्रह्मस्थान परिसर में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. महायज्ञ परिसर भक्तिमय माहौल और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा.

राजद नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने की पूजा-अर्चना

महायज्ञ के तीसरे दिन संध्या आरती में तरैया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं राजद नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह पहुंचे. उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की उन्नति, शांति तथा खुशहाली की कामना की.

उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस महायज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र में सुख, समृद्धि और कल्याण का वातावरण बना रहे.

बनारस के आचार्यों ने किया सम्मानित

महायज्ञ में वाराणसी से आए आचार्यों और पंडितों ने राजद नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह को प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के लिए आशीर्वाद दिया.

शिवमहापुराण कथा का भी हुआ श्रवण

इस अवसर पर राजद नेता ने मानस मंजरी सुश्री प्रिया प्रियदर्शी के मुखारविंद से शिवमहापुराण कथा का श्रवण किया. कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा का रसपान किया और धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव से सराबोर रहे.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु

कार्यक्रम में अमरनाथ सिंह, राजकुमार सिंह कुशवाहा, साबिर अली, बीडीसी विश्वकर्मा शर्मा, देवेंद्र नाथ दिनकर, मुख्य यजमान विनोद शर्मा, लाल बहादुर राय, द्वारिका महतो, धर्मेंद्र राय, अखिलेश महतो, सरोज शर्मा, अजीत चौरसिया, रंजन प्रसाद, सुशील ठाकुर सहित यज्ञ समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >