सारण के दो विद्यालयों में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू, कैडेटों को मिलेगा नेतृत्व और सेवा का प्रशिक्षण

सारण जिले के दो उच्च विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड कैडेटों के लिए पांच दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया है. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करना है.

सारण: स्काउट एवं गाइड, सारण के तत्वावधान में छपरा के दो उच्च विद्यालयों में पांच दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का उद्देश्य स्काउट एवं गाइड कैडेटों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करना है.

दो विद्यालयों में चल रहा प्रशिक्षण

विशेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय में आयोजित शिविर में मेजबान विद्यालय के साथ राजपूत उच्च विद्यालय एवं सारण एकेडमी के स्काउट एवं गाइड कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. वहीं लोकमान्य उच्च विद्यालय में आयोजित शिविर में मेजबान विद्यालय के अलावा साधुलाल उच्च विद्यालय तथा मध्य विद्यालय बिचला तेलपा के स्काउट एवं गाइड कैडेट भाग ले रहे हैं.

कई विषयों पर मिलेगा व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण

प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा एवं नियम, ध्वज शिष्टाचार, गांठ एवं बंधन, प्राथमिक उपचार, टोली पद्धति, खेल एवं व्यायाम, अनुशासन, सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, दैनिक जीवन कौशल तथा नेतृत्व विकास जैसे विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और समाज सेवा की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है.

इन प्रशिक्षकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

विशेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय शिविर में स्काउट मास्टर सुरेश को शिविर प्रधान तथा गाइड कैप्टन कामिनी श्रीवास्तव को गाइड प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सहायक प्रशिक्षक के रूप में स्काउट मास्टर मयंक जायसवाल एवं आशुतोष कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं.

वहीं लोकमान्य उच्च विद्यालय शिविर में जिला प्रशिक्षक प्रणव को स्काउट शिविर प्रधान तथा कल्पना, गाइड कैप्टन (जिला स्कूल, नवस्थापित) को गाइड प्रभारी बनाया गया है. सहायक प्रशिक्षक के रूप में स्काउट मास्टर सोनू गुप्ता प्रशिक्षण का संचालन कर रहे हैं.

Also Read : गोपालगंज के बाद अब मीरगंज में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 450 रुपये मानदेय पर काम से इनकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >