सारण: विद्यालय की बुनियादी संरचना और भूमि अभिलेखों के दस्तावेजीकरण को लेकर हुई बैठक

सारण के मढ़ौरा में सरकारी स्कूलों की भूमि और अभिलेखों को व्यवस्थित करने पर बैठक हुई. प्रधानाध्यापकों को जमीन का पूरा विवरण जुटाने का निर्देश दिया गया, ताकि बुनियादी ढांचे और भवन विकास में तेज़ी लाई जा सके.

Saran News : मढ़ौरा उच्च विद्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर हुई बैठक में सरकारी विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और विद्यालय की जमीन से संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

विद्यालय की जमीन का तैयार होगा पूरा विवरण

बैठक में जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय आदेश के आलोक में विद्यालयों की भूमि से संबंधित विभिन्न जानकारियों को निर्धारित प्रपत्र में दर्ज करने का निर्देश दिया गया. इसमें भूमि की उपलब्धता, अभिलेखीय स्थिति, भूमि की किस्म, दाता का नाम, खाता-खेसरा नंबर, रकबा और चौहद्दी समेत अन्य आवश्यक विवरण शामिल हैं.

मूल भू-अभिलेख नहीं मिलने पर जुटायेंगे जानकारी

बैठक में जिला स्तरीय नामित पदाधिकारी सह संबंधित कनीय अभियंता सुनील कुमार अम्बष्ट भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में मूल भू-अभिलेख या दान-पत्र उपलब्ध नहीं हैं, वहां स्थानीय ग्रामीणों और अन्य उपलब्ध स्रोतों से आवश्यक जानकारी जुटायी जाये. इसके बाद प्राप्त जानकारी को निर्धारित प्रपत्र में स्पष्ट रूप से दर्ज करने को कहा गया.

भवन और बुनियादी सुविधाओं के विकास में आयेगी तेजी

विद्यालयों की जमीन और उससे जुड़े अभिलेखों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद विकास कार्यों की योजना बनाने में सुविधा होगी. अधिकारियों ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय की आवश्यकताओं का आकलन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इससे विद्यालयों के भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी.

प्रधानाध्यापकों को समय पर रिपोर्ट देने का निर्देश

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों से संबंधित भूमि का पूरा विवरण उपलब्ध होना जरूरी है. इससे भविष्य में भवन निर्माण और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों में आने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी. सभी प्रधानाध्यापकों से निर्धारित प्रपत्र में सही और स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया.

बैठक में शिक्षक प्रमोद सिंह, सानंद श्रेषकर, शंकर यादव, आनंद कुमार, अरुण कुमार सिंह, राजेश यादव, शिवशंकर यादव, जय प्रकाश श्रीवास्तव समेत प्रखंड के कई प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >