सारण के पानापुर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में मिलाद-उन-नबी मनाने की अपील

Peace Committee Meeting: पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश 'मिलाद-उन-नबी' पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया, जहाँ धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील की गई.

Peace Committee Meeting: पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश ‘मिलाद-उन-नबी’ पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. सीओ अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष संजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया.

धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील

सीओ अजय कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाना चाहिए, जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो. सभी लोग आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें.

पारंपरिक मार्ग से ही निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी को पारंपरिक मार्गों से ही निकालने की अनुमति होगी. उन्होंने आयोजकों को निर्धारित समय-सीमा और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा.

उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील

थानाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या असामाजिक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध या आपत्तिजनक जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी. बैठक में सभी समुदायों के लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी.

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में मुखिया जलेश्वर मांझी, महम्मद तैयब, महम्मद मौलाद्दीन, बिजेंद्र सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >