Saran News : नदी में नहाने के क्रम में डूबने से युवक की हुई मौत

Saran News : सरयू नदी में दोस्त को बचाने के दौरान युवक डूबा, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

Saran News (हेमंत कुमार शर्मा) : मांझी नगर पंचायत के प्रसिद्ध रामघाट पर सरयू नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया. मृतक दाउदपुर थाना क्षेत्र के हारून अली का पुत्र आशिक अली बताया जाता है. घटना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग जुट गये. इधर घटना की सूचना मिलते ही मांझी पुलिस के अलावा 112 तथा सीओ सौरभ अभिषेक घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये. सीओ ने स्थानीय गोताखोर से शव को खोजबीन शुरू की. करीब एक घंटे तक खोजबीन करने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने शव को काफी मशक्कत से शव को ढूंढ निकाला.

मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

शव को स्थानीय लोग तथा 112 की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार चार दोस्त घर से मांझी ब्लाक में काम बता कर निकले रहे. चारो ने मांझी पहुंच कर सरयू नदी में नहाने के लिए चले गए.नहाने के दौरान दो दोस्त डूबने लगे. इसी बीच मृतक अपने दोस्त को बचाने में डूब गया. नदी में डूबने की सूचना पाकर पहुंची मृतक की माता नजमा खातून की दहाड़ एवम चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. दोस्त के साथ नदी में नहाने पहुंचे एवम डूबने से बाल बाल बचे और अपने दोस्त को खोने वाले किशन कुमार गुप्ता, आदित्य सिंह एवम आर्यन सिंह भी बदहवास हो गये.

Also Read : Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव‌ जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >