गोमती नगर एक्सप्रेस में लावारिस बैग में मिला महिला का शव, जांच में जुटी एजेंसियां

छपरा से गुजरने वाली गोमती नगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई. शव को दो अलग-अलग लावारिस बैगों में रखा गया था, जिसमें एक बैग में शरीर का निचला हिस्सा और दूसरे में हाथ-पैर पाए गए. यह घटना लखनऊ में सामने आई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत जांच में जुट गईं.

Saran News: छपरा कचहरी से गुजरने वाली गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना के बाद रेल सुरक्षा और स्थानीय एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं.

लखनऊ में दो अलग-अलग बैग से मिला शव

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला का शव दो अलग-अलग लावारिस बैग में लखनऊ में बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि एक बैग में शरीर का निचला हिस्सा था, जबकि दूसरे बैग में हाथ और पैर रखे हुए थे. इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

छपरा जंक्शन पर जांच की संभावना

घटना के बाद छपरा जंक्शन पर भी जांच की संभावना जताई जा रही है. रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव या संदिग्ध बैग ट्रेन में कैसे पहुंचे.

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है. सीआईबी प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद ही आगे की विस्तृत जांच प्रक्रिया शुरू की जाएगी. फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस जघन्य घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका मकसद क्या था.

Also Read: ‘पुलिस को हमने पूरी छूट दे रखी है’, सीएम सम्राट ने कहा- अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >