Saran News : लावारिस बाइक की डिक्की से कट्टा व कारतूस बरामद, इलाके में सनसनी

Saran News : सड़क किनारे दो दिन से खड़ी लावारिस मोटरसाइकिल से ग्रामीणों में दहशत

Saran News (मनोकामना सिंह) : स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर जगदीश गांव में बुधवार को पुलिस ने एक लावारिस बाइक की डिक्की से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं ग्रामीणों के बीच किसी को जानबूझकर फंसाने की साजिश को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

​जानकारी के अनुसार, विशुनपुर जगदीश गांव में सड़क किनारे पिछले दो दिनों से एक होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी थी. लगातार दो दिनों तक बाइक को एक ही जगह संदिग्ध अवस्था में देखकर स्थानीय ग्रामीणों को शक हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय मढ़ौरा थाना पुलिस को दी.

हथियार मिलने पर ग्रामीणों में दहशत

​सूचना मिलते ही बुधवार को मढ़ौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस खड़ी मोटरसाइकिल को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की. जब पुलिस ने छानबीन के उद्देश्य से बाइक की डिक्की को खोला, तो उसमें लाल कपड़े में लिपटा हुआ एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ. डिक्की से हथियार मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए. पुलिस ने तुरंत हथियार और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

​इधर, लावारिस बाइक से हथियार मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर तीव्र चर्चा है कि यह किसी व्यक्ति को बड़ी साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने या किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की तैयारी थी. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल और बरामद हथियार को जब्त कर थाने लाया गया है. बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए उसके वास्तविक मालिक की पहचान की जा रही है.

Also Read : Hajipur News : वैशाली में 29 एवं 30 मई को होगा सशक्त स्थायी समिति चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >