भागवतपुर पंचायत में चोरी की बड़ी घटना, घर से गायब मिले 15 लाख के गहने

Saran News : सारण नेवारी गांव चोरी मामला: भागवतपुर में घर से 15 लाख के गहने चोरी, तरैया थाना में शिकायत दर्ज.

तरैया (सारण) से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Saran News : थाना क्षेत्र के भागवतपुर पंचायत के नेवारी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बना और लगभग 15 लाख के गहने चोरी कर फरार हो गये. चोरी की घटना की जानकारी गृहस्वामी को रात में लगभग ढाई बजे हुई. जब शौच के लिए जगे. पीड़ित गृहस्वामी दरोगा राय ने इस संबंध एक लिखित शिकायत तरैया थाना में दी है. पीड़ित दरोगा राय व स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार यादव ने बताया कि चोरों ने रात में घर के पीछे के सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश किये है.

दरवाजे बंद कर चोरों ने मचाया उत्पात

दरोगा राय व उनकी पत्नी व पुत्र दलान में सोये हुए थे. एक शादीशुदा पुत्री व दो पोती एक कमरे में सोई हुई थी. अन्य कमरों के दरवाजों में ताला बंद था. चोरों ने घर में सोये हुए लोगों के दरवाजे को बाहर से कुंडी बंद कर दिये तथा बंद कमरों का ताला तोड़कर रखे गये सामान को तितर-बितर किये है तथा छह पेटी निकाल कर घर के बाहर पीछे चंवर में ले जाकर तोड़े है. घर से लगभग 500 गज की दूरी पर सुबह में छह पेटी व कीमती साड़ी व अन्य कपड़े पड़ा हुआ मिला है.

बांध पर मिले संदिग्ध गहनों के डिब्बे

जबकि एक किमी की दूरी पर अफजलपुर डबरा नदी के बांध पर चोरों ने लगभग 30 से 40 गहने के डिब्बे फेंके है. पीड़ित दरोगा राय ने बताया कि उनकी एक शादीशुदा पुत्री पड़ोसी में शादी था तो अपनी गहने लेकर आयी थी तथा एक पुत्री की शादी को लेकर पहले से कुछ-कुछ गहने खरीद कर रखे गये थे. चोरों ने कीमती कपड़े को नहीं ले गये है सिर्फ लगभग 15 लाख के गहने को निशाना बनाया है. पीड़िता की पुत्री व पत्नी गहने की चोरी होने के सोग में बदहवास पड़ी हुई थी. वहीं इसी सूचना रात्रि में डायल 112 पुलिस को दी गयी थी. रात्रि में डायल 112 व सुबह में तरैया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुटी हुई है.

लगातार चोरी से दहशत, उद्भेदन न होने पर ग्रामीण नाराज

बता दें कि इसके पूर्व भी भागवतपुर पंचायत के फरीदपूरा गांव निवासी नगीना महतो के घर से चोरों ने 15 लाख के गहने समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था. उसके बाद बेलहरी गांव निवासी सुदर्शन राय के बंद घर से गोदरेज अलमीरा तोड़कर लगभग 20 लाख के गहने, कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था. इन दोनों चोरी की घटना में पुलिस अबतक उद्भेदन करने में नाकाम रही. जिस कारण ग्रामीणों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश बढ़ता दिख रहा है. भागवतपुर मुखिया सह तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव व ग्रामीणों ने पुलिस से इस चोरी की घटना का जल्द से जल्द उद्भेदन करने की मांग किया है.

Also Read : बिहार में मिलीं 3.25 लाख से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियां, 700 वर्ष पुरानी धरोहरें भी शामिल, डिजिटाइजेशन का कार्य तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >