छपरा में ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति बनी टीबी मरीजों के लिए देवदूत, पौष्टिक आहार वितरण और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया

Saran News: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सारण जिले में सर्वाधिक यक्ष्मा मरीजों को गोद लेकर उन्हें नियमित पोषाहार उपलब्ध कराने वाली अंतर्राज्यीय सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा बुधवार को स्थानीय शाखा कार्यालय साधनापुरी में पौष्टिक आहार वितरण सह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

Saran News : (आदर्श गुप्ता) प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सारण जिले में सर्वाधिक यक्ष्मा मरीजों को गोद लेकर उन्हें नियमित पोषाहार उपलब्ध कराने वाली अंतर्राज्यीय सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा बुधवार को स्थानीय शाखा कार्यालय साधनापुरी में पौष्टिक आहार वितरण सह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. आरपी सिंह, डब्ल्यूएचओ के राज्य समन्वयक डॉ. उमेश चंद्र त्रिपाठी और संस्था की संस्थापिका डॉ. अंजू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

अतिथियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत संस्था की संस्थापिका डॉ. अंजू सिंह ने अंग वस्त्र और बुके देकर किया. समारोह के दौरान बड़ी संख्या में टीबी मरीज, उनके परिजन और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

“निक्षय मित्र” बनकर आगे आने की अपील

पौष्टिक आहार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रत्नेश्वर प्रसाद सिंह ने लोगों से टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि “निक्षय मित्र” बनकर समाज का हर व्यक्ति टीबी मरीजों की मदद कर सकता है और इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

सही इलाज और पोषण से खत्म हो सकती है टीबी

डब्ल्यूएचओ के राज्य समन्वयक डॉ. उमेश चंद्र त्रिपाठी ने मरीजों को जागरूक करते हुए कहा कि सही इलाज, संतुलित भोजन और नियमित दवा सेवन से टीबी जैसी बीमारी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है. उन्होंने संस्था की संस्थापिका डॉ. अंजू सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वह यक्ष्मा मरीजों के लिए देवतुल्य सेवा कर रही हैं.

मरीजों के बीच बांटे गए फूड पैकेट और दवाएं

संस्था की संस्थापिका डॉ. अंजू सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर स्थित यक्ष्मा विभाग द्वारा करीब 50 से अधिक टीबी मरीजों की मधुमेह जांच की गई. साथ ही मरीजों और उनके अभिभावकों को गर्मी और मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक किया गया. कार्यक्रम में आयरन, कैल्शियम, मास्क, ओआरएस, विटामिन और प्रोटीन से संबंधित दवाओं का भी वितरण किया गया.

स्वास्थ्य जांच शिविर में दिखा लोगों का उत्साह

करीब 50 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट वितरित किए गए और उन्हें पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों का उत्साह देखने को मिला.

Also Read : बेगूसराय सलौना स्टेशन रैक पॉइंट पर 5 साल बाद फिर शुरू हुई मक्का लोडिंग, किसानों में खुशी की लहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >