Saran News : अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से कब्जा, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Saran News : सीओ के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Saran News (मनोज कुमार) : थाना क्षेत्र के आरदेवा गांव में अतिक्रमण हटाये जाने बाद पुनः अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण कर लिये जाने पर सीओ ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. तरैया सीओ पंकज कुमार सिंह के द्वारा तरैया थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि अतिक्रमण वाद सं.03/25 – 26 के तहत मौजा आरदेवा खाता सं.131 सर्वे सं.895 पर दिनेश सिंह व विजय शर्मा के द्वारा अतिक्रमण किया गया था.

जमीन पर फिर से अतिक्रमण, जांच शुरू

उक्त अतिक्रमण को 18.02.26 को प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी व भारी संख्या पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराये गये थे. उसके बाद पुनः अतिक्रमणकारियों के द्वारा उक्त जमीन को अतिक्रमण कर लिये जाने की शिकायत धीरज सिंह ने किया था.जिसके आलोक में सीओ ने दो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read : Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >