Saran News : श्रीरुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन मूर्ति का जलाधिवास व अरणीमंथन से अग्निदेव हुए प्रकट

Saran News : महायज्ञ के तीसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय हुआ माहौल

Saran News (मनोज कुमार) : प्रखंड के नेवारी बाजार पर चल रहे नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को श्री संकट मोचन हनुमानजी की मूर्ति का जलाधिवास का कार्य सम्पन्न हुआ. यज्ञ कमिटी के संरक्षक सह मुखिया मुकेश कुमार यादव व आचार्य नवल किशोर शास्त्री कर्मकांडी ने बताया कि भगवान की जलाधिवास के पश्चात अरणीमंथन से भगवान अग्निदेव अग्निकुंड में प्रवेश करेंगे. श्री धाम अयोध्या से आये प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य श्यामजी उपाध्याय महाराज ने कथा मंगलाचरण से दूसरे दिन की कथा प्रारंभ किये.

भगवान की शरण में जाने वालों की स्वयं रक्षा करते हैं श्रीकृष्ण : कथा व्यास

कथा के दौरान उन्होंने कहा कि व्यास जी महाराज 17 पुराण रचने के बाद भी दुखी थे तब नारद जी की प्रेरणा से 18 पुराण श्रीमद् भागवत की रचना किये. अश्वत्थामा उत्तरा के गर्भ को नष्ट करने के लिए जब ब्रह्मास्त्र छोड़ा तो स्वयं भगवान श्री कृष्ण उत्तरा के गर्भ में प्रवेश करके गर्भस्थ शिशु यानी परीक्षित की रक्षा किये थे.इस लिए जो भी व्यक्ति भगवान की शरण में समाहित हो जाता है भगवान उसकी रक्षा करते हैं. उन्होंने कहा कि भीष्म पितामह बाणों की सैया पर लेटे थे तो भगवान ने दर्शन देकर के उन्हें भी कृतार्थ किया.

भागवत कथा श्रवण से पापी भी हो जाता है पावन : कथा व्यास महाराज

कलयुग में भगवान की नाम की महिमा अनंत है. भगवान के नाम रूपी नौका का आश्रय लेकर इस कलयुग का भवसागर पार कर सकते हैं.श्रीमद भागवत की कथा श्रवण करने से भक्ति ज्ञान वैराग्य तीनों ही पुष्ट हो जाते हैं.धुंधकारी जैसा पाप पारायण प्राणी भी परम पावन पुनीत हो जाता है. श्रीमद् भागवत महापुराण ग्रंथ मृत्यु को मंगल महोत्सव बनाने वाला ग्रंथ है. परीक्षित की जीवन की सात अवधि थी और सातों दिन में भागवत कथा सुनकर के मोक्ष की प्राप्ति किये थे. इसी भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को धन्य धन की प्राप्ति होती है.

Also Read : Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव‌ जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >