Saran News : स्थानीय प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख नीतू कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई. सोमवार को हुई इस बैठक में कुल 26 पंचायत समिति सदस्यों की उपस्थिति में विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार भाकर ने जानकारी दी कि नई योजनाओं के चयन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं.
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार से ग्रामीण मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और मच्छरों के नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की.
इसके अलावा बीडीसी सदस्यों ने शिक्षा, जन वितरण प्रणाली, बाल विकास परियोजना, कृषि, मनरेगा, बिजली और सामाजिक कल्याण विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उठाया. बैठक में बिजली विभाग के किसी भी पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी जताई.
बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख गायत्री देवी, मुखिया परमामा राय, अमर सिंह, मिथलेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि महफूज आलम, बीडीसी मोहन साह, मनोज राय और दीपक मिश्र सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
Also Read: Saran News: तालाब में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
