परसा में चला बुलडोजर, सड़क किनारे से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर गुरुवार को परसा नगर क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसमें दारोगा राय चौक से लेकर परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क के दोनों किनारों पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया.

Saran News:(मोहम्मद युसूफ) सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर गुरुवार को परसा नगर क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसमें दारोगा राय चौक से लेकर परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क के दोनों किनारों पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. यहां अवैध तरीके से अस्थायी निर्माण कर लिया गया था.

अवैध निर्माण को हटाया

नगर प्रशासन की टीम ने बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे लगायी गयी अस्थायी दुकान, टीन-शेड, बांस-बल्ले एवं अन्य अवैध निर्माणों को हटाया. प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदार स्वयं ही अपना सामान हटाते नजर आये.

पुलिस बलों की मौजूदगी में चला अभियान

अभियान के दौरान सड़क पर आवागमन थोड़ी देर के लिए रुका रहा़ हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया़ इस मौके पर सीओ अनुज कुमार मौजूद थे़ उनके साथ नगर प्रशासन के पदाधिकारी जेइ गौतम कुमार, परसा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, आरओ राजकमल और स्थानीय पुलिस के जवान भी मौजूद थे. अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई : सीओ

सीओ ने बताया कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गयी है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

अतिक्रमण से जाम समस्या

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती थी, जिससे राहगीरों एवं मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. प्रशासन ने संकेत दिया है कि आगे भी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read: गर्मी में बिजली ने बढ़ाई मुसीबत, 8 घंटे तक बाधित रही सप्लाई, सारण में लोगों का हाल बेहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >