सारण के मढ़ौरा में भव्य ‘श्री शतचंडी महायज्ञ’ की शुरुआत, 7 दिनों तक मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Saran News : सारण जिला के मढ़ौरा प्रखंड के हसनपुरा स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्री शतचंडी सह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई.

Saran News : (मनोकामना सिंह) सारण जिला के मढ़ौरा प्रखंड के हसनपुरा स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्री शतचंडी सह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई. यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र को धार्मिक रंग में रंग दिया.

हाथों में कलश लेकर निकले हजारों श्रद्धालु

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में कलश लेकर हसनपुरा शिव मंदिर से निकले. यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर शरबत और पेयजल की व्यवस्था की गई थी. स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत कर धार्मिक आयोजन में सहयोग दिया.

मढ़ौरा बाजार होते हुए गढ़देवी मंदिर पहुंची शोभा यात्रा

मुखिया अमित राय, बीडीसी मनोज राय, समाजसेवी अभिषेक राय, अनुज गुप्ता, नवलेश सिंह, सुजय गुप्ता, पवन गुप्ता, आनंद कुमार, नीरज कुमार और सुधीर शर्मा समेत कई गणमान्य लोगों के नेतृत्व में शोभा यात्रा हसनपुरा शिव मंदिर से निकलकर मढ़ौरा बाजार होते हुए गढ़देवी मंदिर पहुंची. वहां आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया.

सात दिनों तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

महायज्ञ के आयोजक एवं यज्ञ संचालक अंबुज बाबा ने बताया कि इस महायज्ञ के दौरान माता दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसके साथ ही सात दिनों तक सत्संग, धार्मिक प्रवचन, रामलीला तथा अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

मेले जैसा रहेगा माहौल, झूले और मीना बाजार भी होंगे आकर्षण का केंद्र

अंबुज बाबा ने बताया कि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए आयोजन स्थल पर विभिन्न प्रकार के झूले एवं मीना बाजार की भी व्यवस्था की गई है. इससे महायज्ञ परिसर में धार्मिक आस्था के साथ मेले जैसा माहौल देखने को मिलेगा.

Also Read : सीवान के युवक का सोनपुर स्टेशन के पास मिला शव, नागालैंड से घर लौट रहा था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >