छपरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका, मची अफरा-तफरी

Saran News: सारण जिले के नगरा प्रखंड के पहाड़पुर गांव में बुधवार की एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से हजारों लोग मौके पर जुट गए.

Saran News: (छपरा से अयूब रजा की रिपोर्ट)
सारण जिले के नगरा प्रखंड के पहाड़पुर गांव में बुधवार की एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से हजारों लोग मौके पर जुट गए. कई घंटों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के समझाने पर युवती सुरक्षित नीचे उतरी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

सुबह-सुबह टावर पर चढ़ी युवती

जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह युवती गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती को ऊंचाई पर बैठे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे. कुछ ही देर में हजारों की भीड़ टावर के आसपास जमा हो गई. स्थिति को देखते हुए प्रशासन को भी तत्काल मौके पर पहुंचना पड़ा.

प्रेम प्रसंग और शादी की चर्चा से जुड़ रहा मामला

ग्रामीणों के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि उक्त युवक की बुधवार को शादी होने वाली थी. इसी बात से आहत होकर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है.

मौके पर पहुंचे बीडीओ, थानाध्यक्ष और जनप्रतिनिधि

घटना की जानकारी मिलते ही नगरा बीडीओ अनुभव कुमार, खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान, स्थानीय मुखिया अशोक साह, समाजसेवी ललित प्रसाद यादव, मोतीलाल राय समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. सभी ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए.

घंटों चला हाई वोल्टेज

करीब कई घंटों तक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण युवती को समझाने में जुटे रहे. इस दौरान युवती अपनी कुछ मांगों को लेकर अड़ी रही. अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उसकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई और समाधान का आश्वासन दिया. इसके बाद युवती टावर से नीचे उतरने को राजी हो गई.

सुरक्षित नीचे उतरने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

युवती के सुरक्षित नीचे उतरते ही प्रशासन, परिजनों और ग्रामीणों ने राहत महसूस की. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई थी और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी.

थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: मथुरा–छपरा एक्सप्रेस में मिली देसी शराब की बड़ी खेप, तस्कर फरार, आरपीएफ और सीआईबी की कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >