तरैया में मोदी सरकार के 12 साल का जश्न, भाजपा विधायक जनक सिंह ने कराया विशेष पूजन और अभिषेक

Saran News : राष्ट्र कल्याण और प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की कामना को लेकर अनुष्ठान, विधायक जनक सिंह ने कराया विशेष पूजन और अभिषेक.

तरैया (सारण) से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Saran News : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और लंबी अवधि तक प्रधानमंत्री पद पर नरेन्द्र मोदी के बने रहने पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वास्थ्य जीवन व दीर्घायु होने के साथ राष्ट्र कल्याण को लेकर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. तरैया के भाजपा विधायक सह बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति जनक सिंह ने सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तरैया बाजार स्थित विशाल श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान व भगवान का अभिषेक किया गया.

शिव मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन, जुटे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता

विधायक जनक सिंह के द्वारा घंटों मंदिर के गर्भगृह में धार्मिक अनुष्ठान व अभिषेक मंदिर के पुजारी मुन्ना बाबा,संतोष तिवारी,नितेश तिवारी,प्रकाश तिवारी, प्रिंस पांडेय,रिशु तिवारी, नंदन तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया तथा देश के प्रधानमंत्री की दीर्घायु व राष्ट्र की कल्याण की दुआ मांगी गयी. मौके पर मंडल अध्यक्ष मेवालाल सहनी,अनिल सिंह,सोनू सिंह, रामाधार सिंह, रंजीत सिंह, पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह, गुड्डू कुशवाहा, शैलेन्द्र कुशवाहा, अखिलेश सिंह, लालकिशोर सिंह, सुरेश सिंह, शत्रुध्न सिंह, विनय कुमार साह,मनोज गिरि, अभिषेक सिंह समेत मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read : इनामी बदमाश ने दी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, मंत्री का सख्त संदेश-‘कानून से ऊपर कोई नहीं’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >