Saran News: तालाब में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Saran News: सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में पोखर में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. मृतक आदित्य कुमार अपने साथी के साथ नहाने गया था, जहां गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

Saran News (सुनिल पंडित की रिपोर्ट): सारण जिले के एकमा नगर पंचायत वार्ड संख्या चार के भन्टोली गांव निवासी अजय यादव के 11 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की पोखर में डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि आदित्य अपने एक साथी के साथ राजापुर गांव स्थित पोखर में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की जानकारी साथी बालक ने दौड़कर परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आदित्य को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आयुष्मान ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

मौत की खबर सुनते ही मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष रामबालक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. मृतक आदित्य मध्य विद्यालय हंसराजपुर में कक्षा छह का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार बताया जाता था. वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Also Read: Saran News: हीट वेव की चपेट में सारण, 50 डिग्री जैसा एहसास; बाजारों में सन्नाटा, यात्राएं रद्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >