सारण में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान-मक्के की फसल को राहत

सारण जिले में गुरुवार की शाम हुई झमाझम बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है. पिछले हफ्ते की उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को भी मौसम सुहाना लगने लगा है. इस बारिश से खरीफ फसलों, खासकर धान और मक्के को संजीवनी मिली है, जिससे किसानों की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं.

Saran Weather: सारण जिले के बनियापुर क्षेत्र में गुरुवार की शाम हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे. बारिश के बाद खेतों में पानी लगने से किसानों में खरीफ फसलों को लेकर उम्मीद जगी है. वहीं, पिछले एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत मिली. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया.

पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण सारण जिले के किसान खरीफ फसलों को लेकर चिंतित थे. हालांकि, गुरुवार को हुई बारिश से किसानों की चिंता कुछ कम हुई है. किसानों के अनुसार, जून और जुलाई में औसत से काफी कम बारिश होने के कारण जिले में धान और मक्के की फसल प्रभावित हुई है. किसानों का कहना है कि यदि अब मानसून ने साथ दिया, तो फसलों को हुए नुकसान की काफी हद तक भरपाई हो सकती है.

यूरिया के छिड़काव और खरपतवार की निकौनी में जुटे किसान

बारिश के बाद सारण के किसान धान और मक्के की फसल में यूरिया के छिड़काव की तैयारी में जुट गये हैं. वहीं, बारिश कम होने के कारण खेतों में काफी मात्रा में खरपतवार भी उग आये हैं. किसान अपने परिजनों के साथ खेतों में खरपतवार की निकौनी करने में लगे हुए हैं.

मक्के और धान के पौधों को मिली राहत, खेतों में छायी हरियाली

चिलचिलाती धूप के कारण मक्के के पौधे पीले पड़ने लगे थे. बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसलों को राहत मिली है. बारिश के बाद पौधों की रौनक लौटने लगी है और खेतों में हरियाली छा गयी है. इससे सारण के किसानों को बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है.

बारिश के अभाव में धान के पौधों की वृद्धि भी प्रभावित हो रही थी. अब खेतों में पानी लगने से धान की फसल की वृद्धि तेजी से होने की उम्मीद किसानों ने जतायी है.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mantu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >