Saran News: सारण साइकिलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले के उभरते और प्रतिभाशाली साइकिलिंग खिलाड़ियों की पहचान के लिए 8 अगस्त को टैलेंट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन सुबह 6 बजे सेंट जोसेफ स्कूल, सरायबख्श, गड़खा में होगा.
चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
सारण साइकिलिंग एसोसिएशन के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. चयनित प्रतिभाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे अपनी प्रतिभा को और निखार सकें और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें.
बालक-बालिकाओं और युवाओं से भाग लेने की अपील
एसोसिएशन ने जिले के इच्छुक बालक-बालिकाओं और युवाओं से अपील की है कि वे 8 अगस्त, शनिवार को सुबह 6 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण कराएं और कार्यक्रम में हिस्सा लें.
आयोजन की तैयारी को लेकर हुई बैठक
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नेवाजी टोला स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी परिसर में सारण साइकिलिंग एसोसिएशन कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. देव कुमार सिंह ने की.
बैठक में टैलेंट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई.
एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एसोसिएशन के सचिव संजीव चौधरी, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह और शैलेंद्र पुरी, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश, उपाध्यक्ष रौशनी रॉय, मीडिया प्रभारी आनंद वर्मा, अर्पित सिंह, नेहा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन
